भारतीय मूल के कैब ड्राइवर ने महिला को धोखाधड़ी से बचाया, पुलिस ने की तारीफ
Image Credit: shortpedia
कैलिफोर्निया में रोजविले कैब के मालिक भारतीय मूल के राजबीर सिंह ने 92 साल की महिला को अलर्ट करते हुए 17 लाख 88 हजार रुपए की धोखाधड़ी से बचाया। दरअसल महिला के साथ फोन से ठगी होने वाली थी। जिसका शक होने पर राजबीर ने पुलिस को इसकी जानकारी देकर महिला को धोखाधड़ी की शिकार होने से बचाया। पुलिस ने राजबीर को इसके लिए 3,571 रुपए का इनाम भी दिया।