गूगल पर भारतीयों ने इस गणित के सवाल को ढूंढ-ढूंढकर टॉप सर्च बना दिया
Image Credit: Newsbyte
गणित एक ऐसा विषय है जिसके प्रयोग के बिना शायद हमारा जीवन आसानी से न गुजर पाए। चाहे पैसे की लेनदेन की बात हो या समय देखने की बात, इन नंबरों का प्रयोग हमारे जीवन में किसी न किसी तरह होता ही है। अब इसी विषय के एक सवाल को भारतीयों ने गूगल पर इतना ढूंढा कि यह टेक दिग्गज कंपनी के सर्च इंजन पर 2021 में सबसे ज्यादा पूछे गए सवालों की सूची में दो नंबर पर रहा।