भारतीयों ने 2021 में फोन पर रोजाना बिताए औसतन 4.7 घंटे- रिपोर्ट
Image Credit: Shortpedia
भारत में स्मार्टफोन यूजर्स तो बढ़े ही हैं, उनका स्क्रीन के सामने बीतने वाला वक्त भी पहले के मुकाबले बढ़ा है। मोबाइल ऐप एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म ऐप एनी की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में भारतीयों ने रोज अपनी स्मार्टफोन स्क्रीन के सामने औसत 4.7 घंटे का वक्त बिताया। भारत में लगातार तीसरे साल रोज होने वाला स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ा है और ऐसा कोविड-19 महामारी में स्मार्टफोन्स पर बढ़ी निर्भरता के चलते हुआ है।