रंगदारी मामले की जांच अगले आदेश तक रोकी गई, मुंबई पुलिस ने कहा- नहीं मिला कोई सबूत
Image Credit: Shortpedia
क्रूज पर ड्रग्स मामले में कथित रंगदारी मामले की जांच अगले आदेश तक रोक दी गई है। बता दें मुंबई पुलिस ने जांच के लिए स्पेशल इंक्वायरी टीम का गठन किया था और लगभग 20 लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस के मुताबिक अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया, ना ही कोई सबूत मिला है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है।