समुद्र के बढ़ते जलस्तर से जकार्ता को सबसे ज्यादा खतरा
Image Credit: Shortpedia
बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, प्रकृति का अनैतिक दोहन और गर्म होती धरती से समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे सबसे ज्यादा खतरा तटीय इलाकों को है। बढ़ते जलस्तर को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए सबसे ज्यादा खतरा इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता को बताया है। इसके कुछ इलाके पहले ही समुद्र में डूब चुकें हैं। इसलिए सरकार ने देश की राजधानी को बदलने का फैसला किया है।