जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने 12 घंटों में जैश के कमांडर समेत पांच आतंकियों को किया ढेर
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर के बडगाम और पुलवामा जिले में हुई दो मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है।पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। जिन आतंकियों को ढेर किया गया है उनमें जैश का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस महीने अभी तक 11 मुठभेड़ों में 21 आतंकी मारे जा चुके हैं।