जापान के अरबपति युसाकू मीजावा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रवाना
Image Credit: yahoo
जापानी अरबपति मीजावा और उनके सहायक 2009 के बाद पहले अंतरिक्ष मिशन पर रवाना हुए। युसाकू मीजावा और योजो हिरानो रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर मिसुरकीन के साथ रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। तीनों ने कार्यक्रम के मुताबिक, 12:38 बजे सोयुज एमएस-20 में कजाखस्तान स्थित रूसी बैकोनुर केंद्र से उड़ान भरी। मीजावा और हिरानों को अंतरिक्ष में 12 दिन व्यतीत करने हैं।