जेईई मेन्स 2021: 44 उम्मीदवारों को मिला 100 पर्सेंटाइल, पहले नंबर पर 18 विद्यार्थी
Image Credit: Amar Ujala
एनटीए ने जेईई मेन्स 2021 सत्र 4 का परिणाम घोषित किया। परीक्षा में 44 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए। 18 उम्मीदवारों को पहला रैंक मिला। जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी। परीक्षा के पहली रैंक लाने वाले 18 उम्मीदवारों मे आंध्र प्रदेश के चार और राजस्थान से तीन, दिल्ली, यूपी और तेलंगाना से दो, बिहार, कर्नाटक, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र से एक-एक शामिल हैं। आंध्र प्रदेश इस मामले में टॉपर है।