जेईई मेन्स सेशन 1 का रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकेंगे परिणाम
Image Credit: Shortpedia
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में करीब सात लाख कैंडिडेट शामिल हुए थे। छात्र अपने रिजल्ट जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से देख सकते हैं। इससे पहले 6 जुलाई को जेईई मेन्स फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। फाइनल आंसर-की से पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है, उस दौरान छात्रों को ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया था।