लॉस एंजिलिस के स्कूलों में आसमान से गिरा जेट फ्यूल, कई लोग घायल
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार को लॉस एंजिलिस के स्कूलों और सड़कों पर आसमान से एक विमान का ईंधन गिरने लगा। जिससे करीब 20 बच्चों समेत 60 अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल डेल्टा एयरलाइंस का यह विमान शंघाई जा रहा था। विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद इसका फ्यूल कम करने के लिए उसे बाहर निकाला जाने लगा और यह फ्यूल नीचे मौजूद लोगों पर गिरा जिससे काफी लोग घायल हो गए।