पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का संदिग्ध फ्रांस से गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
सऊदी अरब के पत्रकार और वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार जमाल खशोगी की क्रूर हत्या के मामले में सऊदी शाही गार्ड के 33 वर्षीय एक पूर्व सदस्य को फ्रांस से गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस की पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी साझा की है। सऊदी सरकार के मुखर आलोचक खशोगी की अक्टूबर 2018 में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी।