जज पुष्पा गनेडीवाला ने दिया इस्तीफा, सुनाया था 'स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट' का विवादित फैसला
Image Credit: Bombay bar
'स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट' का विवादित फैसला देने वाली जज पुष्पा गनेडीवाला ने इस्तीफा दिया। जस्टिस गनेडीवाला फिलहाल अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर हाईकोर्ट की नागपुर पीठ की अध्यक्षता कर रही थीं। बता दें विवादित फैसला सुनाने के बाद शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने जस्टिस गनेडीवाला को स्थायी जज बनाने या अतिरिक्त जज के तौर पर एक साल के सेवा विस्तार पर की गई सिफारिशों को वापस ले लिया था।