काजोल और सिंगापुर से लौटीं बेटी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की उड़ीं खबरें
Image Credit: Shortpedia
अजय देवगन की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ती हैं। लॉकडाउन से कुछ ही दिन पहले न्यासा भारत लौटी थीं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगीं कि काजोल और न्यासा कोरोना पॉजिटिव हैं। अजय देवगन ने इन खबरों का खंडन करके कहा- 'फिक्र करने के लिए शुक्रिया। काजोल और न्यासा पूरी तरह ठीक हैं। उनकी सेहत को लेकर जो खबरें आ रही हैं। वो पूर्णतः गलत, झूठ और बेबुनियाद हैं।'