'काकोरी कांड' अब 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के नाम से जाना जाएगा
Image Credit: Twitter
आजादी की लड़ाई के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों ने 9 अगस्त 1925 में सहारनपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन को काकोरी में लूट लिया था। तभी से इसे काकोरी कांड के नाम से जाना गया। अब यूपी में चुनाव से पहले काकोरी कांड के सालगिरह पर योगी सरकार ने इसका नाम बदलते हुए काकोरी ट्रेन एक्शन कर दिया। योगी सरकार ने काकोरी कांड नाम को अपमानजनक मानते हुए इसका नाम बदला।