नेपोटिज़्म के खिलाफ कंगना, बोलीं- बयान साबित नहीं करने पर वापस कर दूंगी अपना पद्म श्री'
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नेपोटिज़्म पर दिए गए बयानों को लेकर अहम बात कही। उन्होंने अपने बयानों को साबित नहीं कर पाने पर अपना पद्म श्री सम्मान वापस करने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं आपको बता रही हूं, अगर मैंने कुछ कहा है और उसको मैं साबित नहीं कर सकती और जो सार्वजनिक डोमेन में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। क्योंकि, फिर मैं इसके लायक ही नहीं हूं।'