कानपुर: हैलट में पहली बार पांच किलो का ट्यूमर दूरबीन विधि से निकाला गया
Image Credit: bbc
कानपुर हैलट में पहली बार पांच किलो का ट्यूमर दूरबीन विधि से निकाला गया। रोगी कई साल से इससे परेशान थी। रोगी ठीक होकर अस्पताल से घर चली गई। फतेहपुर के बड़ा गांव निवासी राजरानी के अंडाशय में डरमोएड सिस्ट थी। सिस्ट पैदाइशी होती है। सिस्ट धीरे-धीरे पांच किलो का ट्यूमर बन गई। पेट के अंदर सिस्ट के चार बार घूम जाने की वजह से महिला की तकलीफ बढ़ गई।