आज होगी केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीख घोषित, सजा ओंकारेश्वर मंदिर
Image Credit: Amar Ujala
आज महाशिवरात्रि है। इस मौके पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया। साथ ही चारों तरफ आम, पीपल के पत्तों की सैकड़ों माला भी लगाई गई है। पंचांग गणना के अनुसार, आज ही भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीख भी तय होगी। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल के गर्भगृह में चार पहर की पूजा होगी, जिसमें श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।