ग्रेटर नोएडा में 14वीं मंजिल से कूदकर केन्या की युवती ने दी जान
Image Credit: Mathrubhumi
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित कासा ग्रैंड सोसायटी की 14 वीं मंजिल से गिरकर केन्या की युवती की मौत हो गई। शनिवार देर रात तक युवती क्रिसमस पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौटी थी। चार दिन पहले ही मूयासा केन्या से अपने दोस्त से मिलने ग्रेटर नोएडा आई थी। पुलिस के मुताबिक युवती को अंतिम कॉल उसके घर से आई। इसके बाद उसने कूदकर जान दी।