मनी लॉन्ड्रिंग केस में ललित गोयल गिरफ्तार, रियल एस्टेट के हैं बड़े कारोबारी
Image Credit: Jagran josh
प्रवर्तन निदेशालय रियल इस्टेट समूह आईआरईओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यवसायी को धन शोधन कानून के तहत चंडीगढ़ में हिरासत में लिया गया और रिमांड के लिए उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने रोका था जब वह अमेरिका की उड़ान पकड़ने वाले थे।