लुधियाना में बना सबसे बड़ा सोलर ट्री, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ नाम
Image Credit: Saurenergy
लुधियाना ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। दुनिया का सबसे बड़ा सोलर ट्री लुधियाना में काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार फार्म मशीनरी की तरफ से तैयार किया है। इस सोलर ट्री को बनाना में 9 महीने लगे जिस पर 40 लाख रुपए का खर्च आया है। यह सोलर ट्री 309.83 वर्ग मीटर फैला है।