बीते साल हर दिन औसतन 34 छात्रों ने की आत्महत्या, खुदकुशी के कुल मामले भी बढ़े
Image Credit: newsbyte
देश में पिछले साल 12,500 छात्रों ने आत्महत्या की थी। यानी रोज औसतन 34 छात्र खुदकुशी कर रहे थे। आंकड़ों से पता चलता है कि कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां प्रतिदिन एक से ज्यादा छात्र अपना जीवन समाप्त कर रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना महामारी, अचानक से बदली परिस्थितियां, पढ़ाई में आ रही चुनौतियों के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक कारण आत्महत्याओं की संख्या में बढ़ोतरी की वजह हो सकती हैं।