28 दिनों बाद हॉस्पिटल से घर लौटीं लता मंगेशकर, ट्वीट कर दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से 28 दिनों बाद इलाज करवाकर लता मंगेशकर अपने घर लौट आईं हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। ट्वीट में उन्होंने बताया कि उन्हें न्यूमोनिया हुआ था। उन्होंने डॉक्टरों सहित हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपने फैन्स के प्यार और प्रार्थना के लिए सबको हृदय से धन्यवाद दिया। फिलहाल लता मंगेशकर पूरी तरह स्वस्थ हैं।