नेपाल में मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में सुप्रीम कोर्ट के सामने भिड़े वकील
Image Credit: Dainik Jagran
काठमांडू में सुप्रीम कोर्ट के सामने वकीलों के दो गुट आपस में भिड़े। जहां हाथापाई में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। आपको बता दें कि यह हाथापाई मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के समर्थक और विरोधी गुटों के बीच हुई । पुलिस ने मुख्य न्यायाधीश के समर्थन वाले पांच वकीलों को गिरफ्तार किया है। मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग को लेकर नेपाल बार एसोसिएशन आंदोलन छेड़े हुए हैं।