तालिबानी नेताओं का काबुल यूनिवर्सिटी में लेक्चर, सर से पांव तक बुर्के से ढकी थीं युवतियां
Image Credit: Dainik Bhaskar
तालिबानी नेताओं ने काबुल यूनिवर्सिटी में शरिया को लेकर एक लेक्चर का आयोजन किया। जिसमें यूनिवर्सिटी की 300 छात्रा शामिल हुईं। सभी युवतियां सर से पांव तक बुर्के से ढकी थीं। युवतियों को शरिया कानून मानने के लिए शपथ दिलाई गई। तालिबान ने महिलाओं के लिए विशेष ड्रेस कोड जारी किया। वहीं कॉलेज और यूनिवर्सिटी में क्लास के दौरान भी लड़कों और लड़कियों को अलग-अलग बैठने का फरमान जारी किया।