'सक्विड गेम 3' में नजर आ सकते हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो, निर्देशक ने किया इशारा
Image Credit: Newsbyte
नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का ऐलान होने के बाद से ही प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस चर्चित कोरियन शो के दुनियाभर में प्रशंसक हैं। आम लोग ही नहीं, फिल्म जगत के जानेमाने सितारे भी इस शो के कायल हैं। हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो इस शो को पसंद करते हैं। अब चर्चा है कि वह खुद शो का हिस्सा हो सकते हैं। निर्देशक हांग डांग ह्यूक ने यह इशारा किया है।