नए साल से पहले दिल्ली में फिर हल्की बारिश का अनुमान
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। एक्यूआई सोमवार सुबह 373 दर्ज किया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार रविवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में 459 पर दर्ज किया था। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 90% दर्ज किया।