लुधियाना धमाके के पीछे खालिस्तानी तत्वों और नशा तस्करों के लिंक- पंजाब पुलिस प्रमुख
Image Credit: Newsbyte
पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (DGP) सिद्धार्थ चट्टोपध्याय ने बताया कि लुधियाना कोर्ट परिसर धमाके की जांच में खालिस्तानी तत्व, गैंगस्टर और नशा तस्करों के लिंक पाए गए हैं। उन्होंने कहा, "हम नशे और आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं। नशे का संगठित अपराध और आतंकवाद एक खतरनाक कॉकटेल है। लुधियाना में हुआ धमाका ऐसा ही एक मामला है। हमारे पास ठोस संकेत हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान आधारित खालिस्तान समर्थक लोगों का हाथ है।"