ग्लोबल टीचर प्राइज 2021 के 50 शिक्षकों की सूची जारी, दो भारतीय भी शामिल
Image Credit: Free radio
ग्लोबल टीचर प्राइज 2021 के 50 शिक्षकों की सूची जारी हुई। जिसमें दो भारतीय शिक्षकों ने भी जगह बनाई। प्राइज सालाना असाधारण शिक्षक को अपने पेशे में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस साल यूनेस्को की साझेदारी में वर्की फाउंडेशन द्वारा आयोजित वैश्विक शिक्षक पुरस्कार के लिए 121 देशों से 8,000 से अधिक नामांकन हुए थे। इसके तहत लगभग 7 करोड़ 35 लाख रुपये का इनाम मिलता है।