कर्नाटक के कलबुर्गी में बढ़ा लॉकडाउन, यूपी में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक के कलबुर्गी में 27 जुलाई रात तक लॉकडाउन बढ़ा। असम में बीते दिन 1,018 नए मामले मिले। जिनमें से केवल गुवाहाटी में 577 मामले मिले। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 23,999 हुई। जिनमें 7,916 सक्रिय मामले, 16,023 स्वस्थ और 57 मौतें शामिल हैं। यूपी में पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 2,250 नए संक्रमित मिले। नए मामलों के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंची।