लोकायुक्त रिपोर्ट पर नहीं लगेगी रोक, टी जलील की याचिका पर सुनवाई से इनकार
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केरल के पूर्व मंत्री केटी जलील की लोकायुक्त की रिपोर्ट पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया। लोकायुक्त ने रिपोर्ट में कहा कि जलील ने एक लोकसेवक के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग एक रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए किया। पूर्व मंत्री के वकील गोपाल शंकरनारायणन ने दलील दी कि लोकायुक्त बिना उनके मुवक्किल को सुने निष्कर्ष पर पहुंचे।