केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी और बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी नीलम और बेटे नीतेश राणे के खिलाफ पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने लुक आउट नोटिस जारी किया। कार्रवाई डीएचएफएल से लिए गए कर्ज को नहीं चुकाने के मामले में की गई है। विधायक नीतेश राणे ने कहा है कि वह हाईकोर्ट में इसका जवाब देंगे। पुणे पुलिस के उपायुक्त श्रीनिवास घाडगे ने कहा कि यह नोटिस 3 सितंबर को जारी किया गया था।