बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा निम्म दबाव क्षेत्र, 11 नवंबर तक भारी बारिश के आसार
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई में शनिवार से शुरू हुई बारिश से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण यहां 11 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने चेन्नई में रेड अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि यहां पर इससे पहले 2015 में आई बाढ़ के समय इतनी बारिश देखी थी।