थाइलैंड से भारत लाया गया मध्य प्रदेश की प्रज्ञा पालीवाल का शव
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश निवासी, प्रज्ञा पालीवाल के शव को थाइलैंड से भारत लाया गया। 29 वर्षीय प्रज्ञा का थाइलैंड के फुकेट शहर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। घटना के बाद से ही प्रज्ञा के परिजन उनके शव को भारत लाने के प्रयास कर रहे थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने Rs. 2.02 लाख की रकम की व्यवस्था कर एक एजेंसी की सहायता से शव को भारत वापस लाने में मदद की।