100 Kmph. की रफ्तार से आज गुजरात की ओर बढ़ेगा 'महा' तूफान
Image Credit: Shortpedia
अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'महा' आज गुजरात की ओर मुड़ेगा। इस दौरान भारी बारिश के साथ-साथ 60 से 100 Kmph. की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। तूफान के आज रात या कल सुबह दीव और पोरबंदर के समुद्री तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने पहले ही महाराष्ट्र, दमन-दीव और दादरा-नागर हवेली के कुछ हिस्सों में 6 और 7 नवंबर के लिए अलर्ट जारी किया है।