महाराष्ट्र सरकार ने तय की मास्क की कीमत, ज्यादा कीमत वसूलने पर होगी कार्रवाई
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र सरकार ने एन-95, दो और तीन परतों वाले मास्क की कीमत निर्धारित की। महाराष्ट्र में एन-95 19 रुपए से लेकर 49 रुपए के बीच में सप्लाई किया जाएगा। जबकि दो और तीन परतों वाले मास्क तीन से चार रुपये की कीमत में सप्लाई होंगे। आपूर्तिकर्ता मास्क की कीमत के लिए एमआरपी के 70% तक बोली लगा सकते हैं, जबकि अस्पताल मरीजों से खरीद मूल्य पर 110% तक चार्ज कर सकते हैं।