महिंदा राजपक्षे ने ली श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ, मिला रिकॉर्ड मतदान
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में उनके छोटे भाई और राष्ट्रपति गोतब्य राजपक्षे ने महिंदा राजपक्षे को शपथ दिलाई। महिंदा राजपक्षे को इस बार पांच लाख से भी ज्यादा मतदान मिले। ये श्रीलंका के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मतदान रहा हैं। वहीं इस साल जुलाई में राजपक्षे ने अपने संसदीय राजनीति के 50 साल पूरे किए।