मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन में लगी आग
Image Credit: Twitter
मुंबई एयरपोर्ट पर दोपहर 11 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहाँ एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक देने वाले एक वाहन में विमान के पास आग लग गई, जो कथित तौर पर यात्रियों से भरी थी। घटना दोपहर के 11 बजे के करीब की है। आग लगने से एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।