संयुक्त राष्ट्र जेंडर एडवोकेट अवार्ड से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय बनीं मेजर सुमन गवानी
Image Credit: Newsbyte
भारतीय सेना की अधिकारी और दक्षिण सूडान (UNMISS) में संयुक्त राष्ट्र मिशन में काम करने वाली महिला शांति सेना की मेजर सुमन गवानी को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड-2019 से सम्मानित किया जाएगा। UNMISS में शांति प्रयासों में अपने उत्कृष्ट योगदान को लेकर दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए उनका नाम चयनित किया गया है। वह यह सम्मान प्राप्त करने वाली पहली भारतीय होंगी।