कुशीनगर में कुआं ढहने से 13 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
Image Credit: Amar Ujala
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में नौरंगिया गांव में शादी कार्यक्रम के दौरान हुए एक हादसे में 13 लोगों की मौत हुई। रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से हादसा हुआ। मृतकों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात बचाव-कार्य चलता रहा। 25 से अधिक महिलाएं और युवतियां कुएं में गिरे थे।