नागोआ समुद्र तट पर पैरासेलिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ शादीशुदा जोड़ा, रस्सी टूटी तो समुद्र में गिरा
Image Credit: twitter
दीव में छुट्टियां मना रहे गुजरात के रहने वाले पति-पत्नी रविवार की सुबह नागोआ समुद्र तट पर पैरासेलिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए। उनकी रस्सी टूटने के बाद दोनों समुद्र में गिरे। उन्हें कोई चोट नहीं आई और दोनों ही फिलहाल सकुशल हैं। दोनों को लाइफगार्ड्स ने समुद्र से बाहर निकाला और किनारे पर पहुंचाया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।