कराची कोआपरेटिव मार्केट में लगी भीषण आग, कम से कम 35 दुकानें जलकर खाक
Image Credit: unsplash
कराची कोआपरेटिव मार्केट में रविवार शाम भीषण आग लगने से इलाके की कम से कम 35 दुकानें जलकर खाक हो गईं है। इस आग को बुझाने के लिए शहर भर के दमकल केंद्रों से सहायता मांगी गई। इसके लिए पाकिस्तानी नौसेना की भी मदद मांगी गई है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी और कराची आयुक्त मुहम्मद इकबाल मेमन आग बुझाने के अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहे।