बोइसर में कपड़ा फैक्टरी में तेज धमाके के बाद भीषण आग, एक की मौत; चार घायल
Image Credit: ANI
महाराष्ट्र के बोईसर में शनिवार सुबह जखारिया फैब्रिक लिमिटेड नाम की एक कपड़ा फैक्टरी में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हां उपस्थित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई है और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है।