सूरत में पैकेजिंग मिल में लगी भयानक आग, रेस्क्यू किए गए 125 लोग, 1 की मौत
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के सूरत के कडोडोरा में आज सुबह एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक एक मजदूर की मौत हुई है। वहीं 125 से ज्यादा मजदूरों को बचा लिया गया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग से बचने के लिए कुछ मजदूर पांच मंजिला इमारत से कूद गए। वहीं कुछ कारीगरों को हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से बचा लिया गया।