डोमिनिकन कोर्ट की मंजूरी के बाद जमानत पर एंटीगुआ पहुंचा मेहुल चोकसी
Image Credit: Observer News Co
डोमिनिका में जमानत मिलने के बाद मेहुल चोकसी एंटीगुआ पहुंचा। सेहत को ध्यान में रखते हुए डोमिनिका की कोर्ट ने उसे जमानत दी। उसे डोमिनिका-चाइना फ्रेंडशिप हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस दौरान वो व्हील चेयर पर दिखा। पीएनबी बैंक घोटाला का आरोपी भारत छोड़कर एंटीगुआ भाग गया था, जहां से वह किसी और देश जाने के फिराक में था। लेकिन उसे डोमिनिका में गिरफ्तार कर लिया गया।