#MeToo: एमजे अकबर पर लगे आरोपों की होगी जांच - अमित शाह
Image Credit: Shortpedia
#MeToo कैंपेन के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अकबर के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की जांच होगी। इसके साथ ही शाह ने कहा कि ये भी देखना पड़ेगा कि मंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। अमित शाह ने कहा कि देखना पड़ेगा कि ये सच है या गलत। हमें उस शख्स के पोस्ट की सच्चाई जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं।