माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे जेन का निधन, सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से थे पीड़ित
Image Credit: Money Control
माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे जेन का सोमवार सुबह निधन हो गया है। जेन को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी थी। सेरेब्रल पाल्सी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है जो बच्चों की शारीरिक गति, चलने-फिरने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह रोग मस्तिष्क के किसी हिस्से में चोट लगने के कारण होता है। 1,000 में से 2 से 3 बच्चों को ये बीमारी होती है।