सरकार के निर्देश के बाद झारखंड की सभी सीमाओं पर रोके गए प्रवासी
Image Credit: shortpedia
लॉकडाउन के बीच अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों को झारखंड की सीमाओं पर ही रोक लिया गया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद झारखंड की बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ और बंगाल से सटी सीमाओं को सील कर यहां निगरानी बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। कई की मेडिकल जांच और कई को होम क्वारंटाइन में भेजा गया है।