गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारा गया 50 लाख का ईनामी मिलिंद तेलतुम्बड़े, कुल 26 नक्सली ढेर
Image Credit: newsbyte
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शनिवार को पुलिस ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस अभियान में चार पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुठेभड़ में भीमा कोरेगांव हिंसा में आरोपी मिलिंद तेलतुम्बड़े भी मारा गया है। उस पर 50 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित गोयल ने जंगल से 26 नक्सलियों के शव मिलने की पुष्टि की है।