आशीष मिश्रा लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपित, पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Image Credit: Shortpedia
लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में उपद्रव के बाद तीन अक्टूबर को हिंसा के मामले में आज चार्जशीट दाखिल हुई। लखीमपुर खीरी हिंसा के 88 दिन बाद दाखिल इस चार्जशीट में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को मुख्य आरोपित बताया गया। चार्जशीट पूरे पांच हजार पन्नों की है। आरोप और विवेचना के दौरान दर्ज किए बयानों पर लोगों की नजरें टिकी थीं।