मोदी-देउबा ने नेपाल में लॉन्च किया रुपे कार्ड
Image Credit: Enewsinsight
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से नेपाल में रुपे लॉन्च किया है। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत की अनुदान सहायता के तहत निर्मित जयनगर (भारत) और कुर्था (नेपाल) के बीच सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया। दोनों देशों ने रेलवे और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।